← Hanuman Chalisa · All mantras
Hanuman Chalisa
हनुमान चालीसा
Version: 108 times, part 5 of 9, with music
108 times, part 5 of 9, with music, with the text and meaning on screen.
Text
Doha (opening)
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि । बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि ॥
Doha (opening)
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार । बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार ॥
Chaupai 1
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥1
Chaupai 2
राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा ॥2
Chaupai 3
महाबीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ॥3
Chaupai 4
कंचन बरन बिराज सुबेसा । कानन कुंडल कुंचित केसा ॥4
Chaupai 5
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै । काँधे मूँज जनेऊ साजै ॥5
Chaupai 6
संकर सुवन केसरीनंदन । तेज प्रताप महा जग बंदन ॥6
Chaupai 7
बिद्यावान गुनी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ॥7
Chaupai 8
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ॥8
Chaupai 9
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा । बिकट रूप धरि लंक जरावा ॥9
Chaupai 10
भीम रूप धरि असुर सँहारे । रामचंद्र के काज सँवारे ॥10
Chaupai 11
लाय सजीवन लखन जियाये । श्रीरघुबीर हरषि उर लाये ॥11
Chaupai 12
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥12
Chaupai 13
सहस बदन तुम्हरो जस गावें । अस कहि श्रीपति कंठ लगावें ॥13
Chaupai 14
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ॥14
Chaupai 15
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते । कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते ॥15
Chaupai 16
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा । राम मिलाय राज पद दीन्हा ॥16
Chaupai 17
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना । लंकेश्वर भए सब जग जाना ॥17
Chaupai 18
जुग सहस्र जोजन पर भानू । लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॥18
Chaupai 19
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं । जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ॥19
Chaupai 20
दुर्गम काज जगत के जेते । सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॥20
Chaupai 21
राम दुआरे तुम रखवारे । होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥21
Chaupai 22
सब सुख लहै तुम्हारी सरना । तुम रक्षक काहू को डर ना ॥22
Chaupai 23
आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हाँक तें काँपै ॥23
Chaupai 24
भूत पिसाच निकट नहीं आवै । महाबीर जब नाम सुनावै ॥24
Chaupai 25
नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरंतर हनुमत बीरा ॥25
Chaupai 26
संकट तें हनुमान छुड़ावै । मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॥26
Chaupai 27
सब पर राम तपस्वी राजा । तिन के काज सकल तुम साजा ॥27
Chaupai 28
और मनोरथ जो कोई लावै । सोइ अमित जीवन फल पावै ॥28
Chaupai 29
चारों जुग परताप तुम्हारा । है परसिद्ध जगत उजियारा ॥29
Chaupai 30
साधु संत के तुम रखवारे । असुर निकंदन राम दुलारे ॥30
Chaupai 31
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन जानकी माता ॥31
Chaupai 32
राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ॥32
Chaupai 33
तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ॥33
Chaupai 34
अंत काल रघुबर पुर जाई । जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई ॥34
Chaupai 35
और देवता चित्त न धरई । हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥35
Chaupai 36
संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥36
Chaupai 37
जै जै जै हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥37
Chaupai 38
जो सत बार पाठ कर कोई । छूटहि बंदि महा सुख होई ॥38
Chaupai 39
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा । होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥39
Chaupai 40
तुलसीदास सदा हरि चेरा । कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ॥40
Doha (closing)
पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप । राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ॥
Meaning · अर्थ
Forty verses praising Hanuman's strength, wisdom and devotion to Shri Ram. (VaaniLibrary's own gloss)
All versions of Hanuman Chalisa
- Clear recitation with lyrics (steady pace) · Oct 24, 2026 · YouTube · Short
- For sleep, soft and slow, with music · Oct 27, 2026 · YouTube · Short
- 108 times, part 3 of 9, with music · Nov 10, 2026 · YouTube
- 108 times, part 4 of 9, with music · Nov 13, 2026 · YouTube
- 108 times, part 5 of 9, with music (this version) · Nov 16, 2026 · YouTube
- 108 times, part 6 of 9, with music · Nov 19, 2026 · YouTube
- 108 times, part 7 of 9, with music · Nov 22, 2026 · YouTube